May 16, 2025 8:38 PM

Menu

आरंगपानी – 10 अक्टूबर को हुए मारपीट में युवक का इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दे रही दबिश।

  • ग्राम प्रधान के पुत्र के सह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा 25 वर्षीय धरिकार जाति के एक युवक को पीटा गया था, इलाज के दौरान हुई मौत। गांव में आक्रोश।
  • – मृतक युवक के भाई ने बताया ग्राम प्रधान राजेंद्र के पुत्र सोनू से विवाद हुआ था शुरू।
  • – ग्राम प्रधान से नही हो पा रहा संपर्क, ग्राम प्रधान के सह के कारण हुआ ये घटना, ग्रामीण आक्रोशित।
  • – आरोपी सभी फरार बताए जा रहे हैं, मृतक युवक के पिता ने दी थाने पर सूचना, की न्याय की मांग।
  • म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही।

म्योरपुर / सोनभद्र – आशीष गुप्ता – दिनेश चौधरी/ सोन प्रभात

म्योरपुर थानांतर्गत आरंगपानी गांव के बरवाटोला चौराहा पर बीते १० अक्टूबर के शाम करीब 5 बजे ग्राम प्रधान आरंगपानी राजेंद्र के पुत्र सोनू से आपसी विवाद को लेकर मार पीट शुरू हुई, मृतक युवक के भाई के अनुसार प्रधान पुत्र के सह पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा युवक (सुधन उर्फ गहदल पुत्र रामवृक्ष) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति धरकार को बेरहमी से पीट दिया गया।

प्रतिकात्मक तस्वीर

युवक की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अस्पताल ले जाया गया, जहां BHU के लिए रेफर किया गया। वही इलाज के दौरान बीते रात ११ अक्टूबर को करीब 8 बजे युवक की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में आते ही ग्रामीणों में चर्चा का माहौल गर्म है साथ ही कई जगह ग्रामीणों को आक्रोशित देखा गया।

“म्योरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, युवक की मौत हुई है, आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।”

मृतक के परिजनों के अनुसार मारपीट में शामिल आरोपी (चांद बाबू, अनवर, सोनू, छोटू आदि) सभी फरार बताए जा रहे हैं।ग्राम प्रधान से संपर्क सूत्र द्वारा बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो सका।

आरंगपानी में मृत हुए युवक के मामले में म्योरपुर पुलिस ने 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On