April 22, 2025 1:07 PM

Menu

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को दिया ज्ञापन।

म्योरपुर – पंकज सिंह / यू.गुप्ता / सोन प्रभात


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने आज खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के पदोन्नति हेतु तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षक म्योरपुर के सभी टीचरो की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की गई है।

म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवमणि पांडेय जी ने कहा है कि वरिष्ठता सूची दो-चार दिनो मे जारी कर दी जाएगी। साथ ही साथ खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से मौखिक वार्ता में अध्यापकों के ई.एल.को जल्द से जल्द सही करा कर उसे मानव संपदा पर पोर्टल पर चढ़ाने की मांग की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने यह आश्वासन दिया कि जो भी त्रुटियाँ है उसे जल्द से जल्द पूरा करा कर सभी के मानव संपदा पोर्टल को अपडेट कर दिया जाएगा।


इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश, ब्लॉक महामंत्री बब्बन प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, सुरेन्द्र सिंह संगठन मंत्री,कैलाश चन्द्र प्रचार मंत्री, बलवन्त सिंह, मुरलीधर पाण्डेय, राम सजीवन जायसवाल, मेघनाथ और महिला शिक्षिका बहने आदि अनेकों संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले शिक्षक साथी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On