June 22, 2025 7:59 AM

Menu

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के दुद्धी नगर अध्यक्ष त्रिलोक नाथ सोनी व सचिव राहुल जायसवाल बनें।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी-सोनभद्र।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जनपद सोनभद्र एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा दुद्धी नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। जिसमे दुद्धी नगर के अध्यक्ष के रूप में ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर त्रिलोकीनाथ सोनी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के दुद्धी नगर के कार्यकारिणी विस्तार के संदर्भ में आज डी आर पैलेस में व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत हुई।  जिसकी अध्यक्षता नगर चेयरमैन व वरिष्ठ व्यवसायी राजकुमार अग्रहरि ने किया। इस नवगठित संगठन को मजबूत करने के लिए निम्न व्यापारियों को नए दायित्व देकर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन दुद्धी इकाई के उपाध्यक्ष का दायित्व श्यामसुंदर अग्रहरि,सचिव राहुल जायसवाल(राहुल मशीनरी) सह सचिव पंकज कुमार निक्की, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल, ऑडिटर संदीप गुप्ता व रूपेश जौहरी,संगठन मंत्री अनुरोध भोजवाल,विकास मद्धेशिया, धर्मेंद्र धीरू,सैफी खान,सूचना मंत्री विकास जायसवाल व दिलीप मद्धेशिया, कानूनी सलाहकार आकाश जौहरी एड० व अन्य कार्यकारिणी सदस्य को जिम्मेदारी दी गई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On