May 24, 2025 6:03 AM

Menu

उत्तर प्रदेश राज्यमंत्री माननीय संजीव गोड़ को बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष की लहर।

सोनभद्र – सोन प्रभात / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

सोनभद्र जनपद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं मंत्री जी सोनभद्र जनपद अंतर्गत ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय मिलनसार विधायक संजीव गोंड को उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री बनाए जाने की जैसे ही खबर मिली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपना दल एस गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

लखनऊ आवास पर पूर्व विधानसभा सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी व निवर्तमान भाजपा जिला महामंत्री सोनभद्र बिपिन बिहारी, अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट, सहित प्रबुद्ध जनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्म योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद सोनभद्र से मंत्रिमंडल विस्तार में दलित चेहरा लाकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति के वोट बैंक को भी 2022 के चुनाव में साधने का शानदार प्रयास कर विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी है।

मिलनसार विधायक संजीव गोंड आपके राज्य मंत्री बनने से साफ-सुथरी छवि, सादगी भरा जीवन को लेकर संगठन का निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले लोगों को दलित परिवार से मंत्री बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी संगठन को बल मिला है ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On