March 22, 2025 10:02 PM

Menu

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन मजबूती के दिए दिशा निर्देश। – ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु

सिंगरौली / सोन प्रभात : सुरेश गुप्त ग्वालियरी

भोपाल में संपन्न हुई समस्त प्रकोष्ठों की महत्व पूर्ण बैठक से लौटे परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस महत्व पूर्ण समीक्षात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को भविष्य की रणनीति पर विचार व्यक्त करते हुए सभी को एक जुटता तथा संकल्पित होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया, हमे जनता की आवाज बनकर भाजपा के हर उस कार्य का विरोध करना है जो जन विरोधी तथा दमन कारी हो, संसद से लेकर सड़क तक हम जनता की आवाज उठाए, जे पी धनोपिया ने भी संगठन के मजबूती हेतु अनेक सुझाव दिए, इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया, परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह पांधे ने मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा अवैधानिक कार्यों की घोर निन्दा करते हुए कहा। 

इस विभाग विरूद्ध एक बड़े आंदोलन की जरूरत है, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने जिला सिंगरौली में प्रदूषण तथा परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों एवं परिवहन चालकों के साथ गुंडा टैक्स वसूली का मुद्दा उठाया।  इस अवसर पर सभी आनुषंगिक संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा हुई।  इस बैठक में वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव, डी पी धाकड़, सच सलूजा,परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष ( प्रदेश) नरेंद्र सिंह पांधे, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु, विनोद सेन, डॉ सुदीप पाठक, नरेंद्र वर्मा, श्रीमती प्रियंका किरार, डी एस राय, बी डी गौतम, जयराज सिंह चौहान,सुश्री ऋचा गोस्वामी, एस पी एस तिवारी, मतीन खान, शिव नारायण शर्मा, रघुबर कोली, मांगीलाल नायक, संजय मालवीय, हितेश साहू, दिनेश मेघानी, अरवेज खान, विष्णु विश्वकर्मा, कपिल सिसौदिया, दामोदर कोरी, लुकमान हुसैन नागौरी और राजेश कुमार अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On