May 23, 2025 4:45 PM

Menu

कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष बने~ के0 के0कुशवाहा

सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’

विन्ध्यनगर – सिंगरौली(सोनप्रभात)

अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा एवम् राष्ट्रीय महा सचिव श्री नारायण सिंह राष्टीय अध्यक्ष ( महिला) श्री मति राधा कुशवाहा ,राष्ट्रीय महा सचिव नीलम सिंह वर्मा एवम् एडवोकेट अर्जुन पटेल के अनुशंसा , सहमति व निर्देशानुसार प्रदेश अखिल भारतीय कुशवाहा महा सभा के अध्य्क्ष एवम् पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ( युवा) अमरदीप मौर्य ने जनपद भाजपा कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा को कुशवाहा समाज सिंगरौली का अध्यक्ष एवम् विजेंद्र कुशवाहा को युवा शाखा सिंगरौली का जिला अध्यक्ष एवम् महिला कुशवाहा सभा के जिला अध्यक्ष (सिंगरौली) के रूप भूत पूर्व पार्षद एवम् महिलाओ मे सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती विनीता कुशवाहा का मनोनयन किया है। समाज में इन नियुक्तियों को लेकर काफी हर्ष व्याप्त है। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है यह संघटन समाज को नई दिशा व दशा देगा। विदित हो के के कुशवाहा के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुन जिला अध्यक्ष चुना गया है।

इस नई टीम की नियुक्ति पर कुशवाहा समाज एवम् वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ ही रमेश कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा, सुमन्त कुशवाहा, विमल कुशवाहा सहित सैकड़ों सामाजिक बन्धुओ ने हर्ष व्याप्त किया है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On