May 23, 2025 6:03 PM

Menu

कोरोना योद्धा,विद्युत कर्मियों व पुलिस के जवानों का अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया।

  • – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता हर करोना योद्धाओं का कर रहा सम्मान

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात


दुद्धी- कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां देश के तमाम नागरिक अपने अपने तरीके से लगे हुए हैं। वही स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, विद्युत विभाग ,मीडिया के अलावा तमाम सरकारी तंत्र गैर सरकारी तंत्र पूरे दमखम के साथ लगकर इस महामारी को खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं।इसी क्रम में आज भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के लिए दिन रात मेहनत करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उन विद्युत कर्मियों का सम्मान पुष्प वर्षा व अंगवस्त्रम देकर किया।

इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे लोगों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की कहा कि देश की सेवा में लगे करोना योद्धाओं के कारण ही हम सभी इस महामारी से जीत हासिल कर सकते हैं इसमें इनका योगदान सराहनीय व उत्कृष्ट है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश यादव इंस्पेक्टर क्राइम,आयोजक प्रेम नारायण सिंह (मंडल महामंत्री भाजपा) , मनीष जायसवाल, अहमद, गंगा प्रसाद, शिव पूजन ,जगत जयसवाल,राजेश पाठक सहित विद्युत विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना योद्धाओं का चाहे वह स्वास्थ्य कर्मी हो मीडिया कर्मी हो पुलिस के जवान हो विद्युत कर्मी हो सफाई कर्मचारी हो या सरकारी गैर सरकारी संस्थान के जुड़े लोग हो ऐसे सभी करोना योद्धाओं का भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहल पर हर कार्यकर्ता करोना योद्धाओं का अनोखे तरीके से सम्मान पूरे देश में कर रही है। इसी क्रम में सम्मान का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस का पालन कर किया गया ।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On