June 22, 2025 10:21 AM

Menu

टाउन क्रिकेट मैदान पर खेल का उप जिलाधिकारी दुद्धी ने लिया जायजा।

दुद्धी -सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी सोनभद्र टाउन क्रिकेट मैदान पर आयोजित 34 वा अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पिच का उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने मुआयना किया और आयोजक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

याद कराना है कि क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को टाउन क्रिकेट मैदान पर प्रशासन बनाम मीडिया के बीच सद्भावना मैच खेला जाना है जिसमें प्रशासन की अधिकृत सूची खिलाड़ियों की जारी हो गई है वही मीडिया की सूची देर रात जारी होने की संभावना है। मीडिया के और प्रशासन के लोग लगभग 10 दिनों से संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं।

जिसमें मीडिया से उपेंद्र तिवारी, दैवी शक्ति ,चंदन चौधरी, राकेश गुप्ता, रवि सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, दीपक जयसवाल, इब्राहीम खान, आनंद चौबे, अजय कुमार, प्रभात कुमार, आदि मीडिया के लोगों आदि मीडिया की ओर से खेलने की संभावना है। वहीं प्रशासन टीम से जिला अधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह,उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव, विशाल सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्र, सुनील कुमार , रवि नायब तहसीलदार सदर, अनूप कुमार लेखपाल दुद्धी, अनिल कुमार, पंकज कुशवाहा, सुशील कुमार कांस्टेबल सहित अश्वनी कुमार लेखपाल दुद्धी सहित प्रशासन टीम के मैनेजर सुरेश चंद तहसीलदार दुद्धी होंगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On