April 19, 2025 2:01 PM

Menu

दशवां विश्व योग दिवस पर रामलीला खेल मैदान दुद्धी में हुआ योग शिविर का आयोजन।

दुद्धी / सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

                                   ,                                         दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अन्तर्गत गौरवमय पल के बीच जहां एक और समूचा विश्व योग कर रहा था वही रामलीला खेल मैदान दुद्धी पर दशवां विश्व योग दिवस पर नगर पंचायत दुद्धी सोनभद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गौड , कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ,विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय , मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की उपस्थिति में योग गुरु योगेश्वर प्रसाद मुनि , लक्ष्मण सेठ व नंदलाल भारती  द्वारा योगाभ्यास कराया गया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स एकेडमी के बालक बालिकाओं ने संस्था के यूनिफॉर्म में पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया ।

इस अवसर पर आयोजक नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन के द्वारा श्रवण गौड , नगर पंचायत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मेजर ध्यानचंद के अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट , फुटबॉल के आनंद प्रकाश , जिलामंत्री दिलीप पांडेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी , रामरक्षा गुरुजी,योग गुरु योगेश प्रसाद, लक्ष्मण सेठ व नंदलाल भारती एवम सैकड़ों योग तथा दुद्धी की जनता के समक्ष खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान करने के लिए अंगवस्त्रम कर नागरिक अभिनंदन किया गया। 

शानदार कार्यक्रम आयोजन की मुक्त कंठ से प्रबुद्ध जनों ने प्रशंसा किया । इस मौके पर सैकड़ो योग करने वाले प्रबुद्ध जन मातृशक्ति मौके पर मौजूद रहीं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On