May 12, 2025 5:55 PM

Menu

दुःखद-: कुएं में गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत।

बभनी /सोनभद्र – सोनप्रभात।-

उमेश कुमार 

बभनी। थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नधिरा के लैराटोला में शनिवार की दोपहर के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूर कुएं में एक आठ वर्षीय बालक के गिरने से मौत हो गई।
बालक का नाम नीतीश कुमार उम्र ( 8 वर्ष ) पुत्र सियाराम विश्वकर्मा  बताया गया।


परिजनों ने बताया कि  वे चपकी इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने के लिए गए हुए थे। घर आने में शाम हो गया और जब घर पहुंचे तो नीतीश का पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने उसे अगल-बगल खोजने की कोशिश की तभी कुएं में साड़ी गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद शनिवार की शाम ग्रामीणों के सहयोग से नीतीश कोनिकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। घर वालो ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ग्राम प्रधान से शव का पंचनामा करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On