April 22, 2025 12:31 PM

Menu

धनखोर में विधायक प्रतिनिधि ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल।

सोनप्रभात , बभनी, लल्लन प्रसाद/विजय यादव,


बभनी । दुद्धी विधायक प्रतिनिधि द्वारा किया गया कंबल वितरण, ग्राम पंचायत धनखोर में मण्डल मंत्री बभनी (भाजपा) बुद्धिराम सिंह खरवार, के अध्यक्षता में विधायक जी के पत्नी (विधान सभा दुद्धी) श्रीमती सुरतन देवी द्वारा बढ़ते ठंड को देखते हुए, नर सेवा नारायण सेवा को समर्पित, गरीब एवम् असहाय लोगों को कंबल वितरित करके पुनीत कार्य किया, कार्यक्रम में उपस्थित बबई मरकाम उर्फ उमाशंकर गोड़ कहा गया कि हमलोग ने बहुत गरीबी नजदीक से देखा है ,गरीबी क्या होता है समझा है, मानव सेवा व असहायो की सेवा करना हम सभी कार्यकर्ताओं कार्य ही नहीं बल्कि यह दायित्व है, विधायक जी के आज्ञा का पालन करते हुए हम सभी इस पुनीत कार्य को करने आए हैं , इस कार्यक्रम में 61असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष कुमार अग्रहरि (जिला मंत्री भाजयुमो) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दीपक कुमार अग्रहरि (विधान सभा मीडिया प्रभारी,) मानरूप गोंड, रणजीत सिंह गोंड, होरीलाल पासवान (जिला कार्यसमिति सदस्य) जगदीश दुबे (बूथ अध्यक्ष,) एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य लल्लन प्रसाद, सिवरतन खरवार, तथा बहुत से भाजपा कार्यकर्ता, एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On