June 22, 2025 11:25 AM

Menu

नगवां में निकली हर घर तिरंगा जागरूकता यात्रा।

सोनभद्र- सोनप्रभात- वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के विकास खण्ड नगवां में निकली हर घर तिरंगा जागरुकता यात्रा। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समूचा भारत आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे व ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के अगुवाई में नगवां ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न स्थलों से गुजरते हुए लगभग 3 किमी की दूरी तय कर कम्हरिया अम्बेडकर प्रतिमा तक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी जहां सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सभा की।


इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर हम भारतवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु हम कार्यकर्ता गांव गांव और घर घर जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे तथा आत्म निर्भर भारत का अलख जगायेंगे।
ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और पदचिन्हों पर चलते हुए आत्म निर्भरता के साथ एक भारत -श्रेष्ठ भारत का सृजन कर भारत को विश्व मानचित्र पर समृद्ध व सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर देश वासियों में नव चेतना व ऊर्जा का संचार करना हर घर तिरंगा यात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य है। समूचा भारत स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आइए हर घर तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत बेला में अमर शहीदों को नमन करें और संकल्प से सिद्धि के संकल्प को साकार करें।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो स्वतंत्रता के अमृत काल मे आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं हम अपनी अनमोल धरोहरों को संजोकर देश की तरक्की में भागीदार बनकर अपना योगदान देते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के अमर सेनानियों को नमन करें जिन्होंने हम सबको यह आजादी दिलायी है।


इस मौके पर उदयभान मौर्या, महेश खरवार, राम सेवक सिंह, मनोज जायसवाल, विजय सिंह, हिरेश द्विवेदी, ओम प्रकाश जायसवाल, मुरारी सिंह पटेल, परमानंद पटेल, अनिल जायसवाल समेत सैकड़ो के संख्या में क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On