May 16, 2025 7:24 PM

Menu

नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय का हुआ उद्घाटन, जिलाध्यक्ष का हुआ आगमन।

  •  लोगों को दिया जाएगा निशुल्क भोजन।

सोनभद्र / बभनी -सोनप्रभात।-

उमेश कुमार 

बभनी| विकासखंड अंतर्गत थाने के समीप नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय  , संघ परिवार के सहयोग द्वारा खोला गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजित चौबे , प्रांतीय संगठन मंत्री आनन्द के द्वारा सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजित चौबे जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा सोनभद्र के जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार, जिला मंत्री अजित रावत,निवर्तमान भाजयुमों जिला मंत्री दिवाकर चौबे,भाजपा बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे, भाजयुमों अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय,भाजपा म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, महामंत्री लालकेश कुशवाहा , युगल किशोर चतुर्वेदी , अमरदेव पाण्डेय, कृष्ण गोपाल जी, अरविन्द दुबे जी,अनूप चतुर्वेदी, आलोक रंजन, सहित कई संघ परिवार के सदस्य सहित भाजपा जन उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे, कुछ बूथ अध्यक्षो को सम्मानित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भी दिया गया। तथा उनके साथ लोगों ने भाजयुमों के निवर्तमान जिला मंत्री दिवाकर चौबे के यहां सभी लोगो के साथ भोजन का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On