June 17, 2025 6:34 AM

Menu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

  • कुल 53 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन 43 लोगों ने किया रक्तदान।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

(दुद्धी /सोनभद्र)आज दुद्धी मण्डल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान कराया गया शिविर का शुभारंभ दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ ने फीता काट कर किया!वही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्य कर रही है जिसमे पंद्रह दिनों तक सेवाकार्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाना है!इसके उपरांत दुद्धी नगर पंचायत सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनी की प्रदर्शनी लगा कर उनके जीवनी पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिलामहामंत्री रामसुंदर निषाद जीत सिंह खरवार जिलामंत्री दिलीप पांडे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अग्रहरी राजन चौधरी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू राकेश केशरी सोशल मीडिया क्षेत्र सह प्रभारी नीरज अग्रहरी भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल संजय गुप्ता अजय गुप्ता जिलाकार्यसमिति सदस्य गुलशन पटेल भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन मनीष मद्देशिया पवन सोनी उपाध्यक्ष आमेश सिंह आईटी विधानसभा संयोजक दीपक अग्रहरी ,रवि सिंह ,दुर्गावती देवी मीरा गोंड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On