May 24, 2025 5:41 AM

Menu

बड़े दुर्घटना को दावत देता झुका हुआ बिद्युत खम्भा।

म्योरपुर- सोनभद्र
श्यामचरण- आशीष गुप्ता/ सोनप्रभात

म्योरपुर में वोडाफोन टॉवर के पीछे की गली में बिजली का खम्भा काफी दिनों से बुरी तरह झुका हुआ है। जिससे किसी बड़े खतरे की संभावना लगातार बनी हुई है। मौसम की मार भी इस समय कई क्षेत्रों में प्रभावी है। आंधी तूफान में कई जगह विद्युत खम्भे, पेड़ आदि गिरने की खबर भी लगातार आ रही है।

इस बीच म्योरपुर में झुका हुआ खम्भा आस पास के लोगो मे भय बना के रखा हुआ है।
ग्रामीणों की माने तो विभाग के कुछ लोगो से बात करने पर उत्तर दिया गया कि ” जब खम्भा गिर जाएगा तब बताइएगा।”

लेख के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। सुबह शाम इस जगह पर बच्चे खेलतें है, जो कि खतरे से खाली नही है। अतएव इसपर अतिशीघ्र ध्यान देने की आवश्यकता है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On