May 23, 2025 5:15 PM

Menu

मकान , दुकान पर विशालकाय युकेलिप्टस का पेड़ गिरा|

  •  रात्रि तेज आंधी से अमवार मे गिरा पेड़।
  •  घर मे फंसे लोगो को चौकी इंचार्ज व ग्रामीणों के सहायता से निकाला गया बाहर।

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

अमवार। चौकी क्षेत्र के अमवार बाजार मे रात्रि तेज आंधी से एक लगभग सौ साल पुराना युकेलिप्टस का पेड़ मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर गिर गया | दुकान के पीछे ही गृहस्वामी काशी राम पुत्र हरिहर राम अपने पुरे परिवार के साथ मकान मे रहता था | लोगों ने बताया की जब यह विशालकाय पेड़ गिरा सभी लोग मकान मे ही थे| जिसे ग्रामीण व चौकी अमवार के सहायता से बाहर निकाला गया |

इस पेड़ के नीचे दो बाईक सहित इलेक्ट्रॉनिक समान दब गये | स्थानीय लेखपाल को जब सुबह इसकी सुचना दिया गया तो बोले एक घंटे बाद आ कर देखते है|

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On