June 13, 2025 9:47 AM

Menu

मिशन शक्ति के तहत लगाया गया जन चौपाल।

डाला / सोनभद्र – अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला मलिन बस्ती में जन चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक आज बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान ,महिला स्वालंबन वं वर्तमान परिवेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध के रोकथाम के लिए महिलाओं की सुरक्षा के तहत गांव गांव में व मोहल्ले मोहल्ले में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम महिला आरक्षी जोहरा बेगम ने बताया कि डाला क्षेत्र के मलिन बस्ती डाला में जन चौपाल लगाया गया और महिलाओं से महिला पुलिस कर्मी द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध एवं घरेलू हिंसा उत्पीड़न के संबंध में जागरूक किया गया महिलाएं अपनी समस्याओ को खुलकर नही बता पाती है इसलिए मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पर महिला पुलिस कर्मी द्वारा महिला संबंधित समस्याओ को सुना जाएगा एवं उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला पुलिस कर्मी द्वारा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

महिला एवं बच्चियों के सुरक्षा हेतु प्रत्येक थाने पर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया गया है जिसके तहत आरक्षी महिला टीम द्वारा मनबढो एवं मनचलों पर कार्यवाही की जा रही है वहीं महिलाओं की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न एवं अन्य महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर कार्रवाई के संबंध में भी बताया गया। महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए 112 1090 181 टोल फ्री नंबर के संबंध में भी जागरूक किया गया
इस दौरान जोहरा बेगम कास्टेबल आलोक पांडे कास्टेबल आनंद गोंड शामिल रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On