May 16, 2025 7:53 PM

Menu

मिशन 2022 – समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

  • – उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद।

दुद्धी सोनभद्र विधानसभा 403 के मिलनसार कर्मठ सपा समर्थित पूर्व विधायक श्रीमती रूबी प्रसाद ने अंततः देश की सर्वोच्च पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जनपद सोनभद्र के राजनीतिक गलियारों में चुनावी समीकरण में उठापटक पैदा कर दी।

सहज सरल और सौम्य विचारधारा की धनी पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने दुद्धी विधायक के रूप में सन 2012से सन 2017 तक निर्दल टिकट से चुनाव में विजय श्री प्राप्त कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में जनता के सुख दुख में सदा सम्मिलित रहकर अपना शानदार कार्यकाल पूर्ण किया। 2017 में दुद्धी विधानसभा एस टी के लिए आरक्षित होने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित रहीं। तब से स्वयं जनता की सेवा में लगातार जुटी हुई थी। आखिरकार 2022की विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज रविवार को भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा की सदस्यता दिलाए जाने में सदर विधायक भूपेश चौबे एवं जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पूर्व विधायक के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत हों गईं है,साथ में उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के साथ पार्टी कार्यालय पर प्रसन्न चित्र मुद्रा में जैसे ही पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, रूबी प्रसाद जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए।

मीडिया को दिए बयान में रूबी प्रसाद ने कहा कि पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने में पूरी ताकत लगाएंगे, वहीं भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से उत्साहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, महामंत्री मनीष जायसवाल, मोनू सिंह डी सी डी एफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, भाजपा जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय,जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा, संजू तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पूर्व निजी सचिव पुष्प लता कुशवाहा सहित आदिवासी महासंघ जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते व अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने सेल फोन द्वारा बधाई दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On