July 1, 2025 6:48 PM

Menu

म्योरपुर मे कम्पोजिट विद्यालय खैराही मे धूमधाम से रैली निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा के लिए किया प्रेरित।


संवाददाता:- यू.गुप्ता / सोन प्रभात



सोनभद्र,म्योरपुर। जैसे-जैसे 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे हर घर तिरंगा अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसी अभियान को आगे बढाते हुयें आज 11/08/2022 को कम्पोजिट विद्यालय खैराही के बच्चों और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रो ने बडे ही धूमधाम से रैली निकाली और लोगों को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया।



घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज बच्चो ने कमान संभाला। अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों से मिले तो जय हिंद, भारत माता की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

आजादी के अमृत महोत्सव के बीच देशभक्ति के रंग में रंगी सहायक अध्यापिका रश्मि गुप्ता
ने कहा कि “अब फहरी तिरंगा घरे घरे।”



इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेनु मौर्या ने कहा कि “पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, सभी को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।”

इस अवसर पर बच्चो के द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर हर घर तिरंगा के लिये लोगो को प्रेरित किया तथा पूरे गाँव के चारो तरफ़ रैली निकाल कर घुमाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेनु मौर्या, सहायक अध्यापक रश्मि गुप्ता, नीलम, अनीता यादव, उमेश, शिक्षामित्र उर्मिला देवी, प्रेमचन्द, विभा मिश्रा, व्यंजना राय साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित भी उपस्थित रहे l

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On