January 14, 2025 8:47 PM

Menu

रेनुकूट संगीतमय सप्तदिवसीय श्री राम कथा का आयोजन शिवापार्क दुर्गा मंदिर पर हुआ प्रारंभ हुआ,10 अक्टूबर को दोपहर 12:00 से होगा विशाल भंडारा।

रेणुकूट / सोनभद्र / यू.गुप्ता / सोन प्रभात



रेनुकूट। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर रेणुकूट शिवा पार्क दुर्गा मंदिर पर श्री राम कथा का आयोजन इस समय  चल रहा है। इस राम कथा में श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी के द्वारा इस कथा का वाचन किया जा रहा है। इस श्री राम कथा का शुभारंभ 03 अक्टूबर 2024 से लेकर 09 अक्टूबर 2024 के सायं 7:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक चल रहा है।



यह धार्मिक आयोजन भक्तों को भगवान से जोड़ने बल्कि श्री राम के जीवन और आदर्श को सुनकर अपने जीवन में उतारने का है। इस संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और अपार शांति का अनुभव भी मिल रहा है। नगर के सभी श्रद्धालु इस कथा में सम्मिलित होकर के अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं।



नवरात्रि के अवसर पर कथा का आयोजन प्रतिदिन समय सायं 7:00 बजे से रामायण की विभिन्न घटनाओं और भगवान श्री राम की आदर्श और उनके जीवन पर प्रकाश डाला जा रहा है। श्री राम कथा स्थल पर भक्तों के लिए उचित प्रबंध भी किए गए हैं।
भक्तो के लिये 10 अक्टूबर 2024 के दोपहर समय लगभग 12:00 से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस भंडारे में सभी लोग उपस्थित होकर भंडारे की प्रसाद को ग्रहण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम कथा आयोजन समिति रेणुकूट सोनभद्र के द्वारा किया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On