April 19, 2025 2:37 PM

Menu

लखनऊ मे 20 फरवरी 2023 के महासम्मेलन के धरना प्रदर्शन के लिए बनाई गई रणनीति।

संवाददाता:-सोनभद्र, यू. गुप्ता / सोन प्रभात

आज ब्लाक म्योरपुर के सभी शिक्षामित्रों की एक आवश्यक बैठक आज अजीरेश्वर धाम मंदिर जरहा पर रखा गया था। जिसमें बडी संख्या मे अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित हुए।

यह कार्यक्रम 20 फरवरी 2023 के महासम्मेलन के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रखी गई थी। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।

इस 20 फरवरी 2023 के महासम्मेलन के धरना प्रदर्शन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन मिला हुआ है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर अपने सभी शिक्षामित्र, अनुदेशक भाईयो की इस लडाई का पूरी तरह समर्थन करता है और हर सम्भव सहयोग भी करेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियो मे पवन शुक्लेश ब्लाक अध्यक्ष म्योरपुर, बब्बन प्रसाद गुप्ता ब्लाक महामंत्री, अनिल कुमार दिव्वेदी ब्लाक उपाध्यक्ष, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, सुरेन्द्र सिंह संगठन मंत्री भी इस बैठक में उपस्थित थे।

शिक्षामित्र संघ की तरफ से हीरामणि विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर ने कहा कि “हम ब्लाक के सभी अध्यापक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक भाइयों की 100% उपस्थिति का आह्वान करते हैं।”

इस बैठक में शिक्षामित्र संघ की तरफ से हीरामणि विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर, श्यामाचरण द्विवेदी ब्लॉक उपाध्यक्ष म्योरपुर, कर्मवीर सिंह ब्लॉक महामंत्री म्योरपुर, कमलेश प्रसाद मिश्र ब्लॉक उपाध्यक्ष म्योरपुर एवं रविंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक मीडिया प्रभारी म्योरपुर, अजय कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष, बनारसी कुशवाहा, प्रदीप कुमार सिंह, राम नरेश यादव, जगत नारायण यादव, शिव कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, धर्ममुखा सिंह ,आभा सिंह राम प्रसाद, विनोद, ज्वाला प्रसाद, अभिमन्यु, संजीव, सुबास, विनोद, प्रमोद, अशोक, बाबू राम, अजीज एवं बड़ी संख्या में पूरे शिक्षक समुदाय का हजूम इस बैठक में शामिल हुआ था।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On