June 22, 2025 9:07 AM

Menu

व्यक्तित्व क्षमता विकास के लिए दी जा रही सविधान की मौलिक अधिकारों की जानकारी।

  • बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

म्योरपुर/पंकज सिंह / सोन प्रभात

बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में सोमवार से “वी द पीपल (हम-लोग) अभियान” के तहद सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास निखार के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 कार्यकर्ता शामिल रहे। जिससे कार्यकर्ता गांवो में संविधान के तहत् गांवो में विकास कार्यों को गति दे सके, और ग्रामीणों को मूल अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करा सके। “वी “द पीपल अभियान” दिल्ली के प्रशिक्षक अनुपा और आयुष कुमार सिंह ने कहा कि हम भारत के लोग भारत को लोक निरपेक्ष, अन्तिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देते हुए गांवो में विकास की नींव रखेंगे। देश को अखंड बनाए रखने के साथ व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा, अवसर और समता का विकास करने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन जरूरी है।

उन्होंने आह्वान किया कि सामाजिक कार्यकर्ता सविधान की जानकारी के लिए अध्ययन करे और सभी को इसके लिए प्रेरित करे। बताया की सविधान निर्माण के दौरान बहुत कठिन दौर था। गरीबी के साथ मार-पीट विस्थापन का दर्द था बावजूद की 15 महिलाओं सहित 389 लोगों ने अथक प्रयास कर सविधान की रचना की अब हम सबकी जिम्मेदारी है की उसकी मुलतत्वों को आधार बना देश को प्रगति की ओर ले जाए।प्रशिक्षक अनूपा ने सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियो के हाथों सौंपने के विषय को गहराई से चर्चा किया और कहा कि इससे गरीबी अमीरी की खाई गहरी होगी।

मौके पर विमल भाई देवनाथ भाई।उमेश चौबे, रमेश यादव,शिवनारायण, रघुनाथ भाई, रामसुभग, अशोक सिंह, रामचंद्र सिंह, दीपचंद, अमृत लाल, शांति बहन, रामनरेश, मानमती, अमरजीत वर्मा, सुभाषचंद्रा, नीरा बहन, संगीता, सहित चार दर्जन लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण संचालन व संयोजन देवनाथ भाई ने किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On