April 22, 2025 12:54 PM

Menu

सिंगरौली नगर निगम पालिक का महापौर पद पर झाड़ू का कब्जा,भारी मतों से जीती रानी अग्रवाल।

विंध्य नगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी / सोन प्रभात


मध्य प्रदेश का हर चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच ही लड़ा गया है चाहे विधान सभा हो या लोक सभा!! हां स्थानीय निकाय चुनाव में बसपा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रथम बार भाजपा और कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को पराजित कर आम आदमी पार्टी ने जिले में ही नही प्रदेश के ग्यारह नगर निगम में अपनी प्रथम बार विजय श्री हासिल की है।

यही कारण था प्रदेश कमेटी के सर्वे अनुसार इस जिले में यहां के महापौर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य और विधान सभा के चुनाव में सम्मान जनक उपस्थिति दर्ज करने वाली श्री मती रानी अग्रवाल को उच्च नेतृत्व ने चुनाव लडने का आदेश दिया साथ ही आप आदमी पार्टी प्रमुख दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो कर यहां नई केमिस्ट्री बनाकर अन्य राज नैतिक दलों का अंक गणित बिगाड़ दिया,अनेक वार्ड प्रत्याशी जिन्हे हल्के में लिया जा रहा था, उन पर खूब वोटों की वर्षा हुई!! राजनैतिक विश्लेषणों द्वारा इस जीत को भोपाल विधान सभा तक पहुंचाने वाली जीत मानी जा रही है!! यही कारण है कि अन्य राजनैतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर घेरने की पूरी कोशिश की।

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ, राहुल भईया जैसे कद्दावर नेताओं को भी यहां कैंप करना पड़ा अंतिम परिणाम के अनुसार आप प्रत्याशी श्री मती रानी ने अपनी बढ़त बनाए रखी!! रानी को कुल 34585 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 25233 तथा कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद चंदेल ने 25031 वोट बटोरे!! भारी जुलूस, माल्यार्पण व उत्साह से भरपूर विजयी प्रत्याशी श्री मती रानी अग्रवाल ने इसे आप आदमी की जीत बताया है,और सभी नगर वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है!!आगे देखिए अनेक वादे ,घोषणा पत्र तथा इरादे कहां तक सफल होंगे यह तो आपकी कार्य पद्धति,सेवा और समर्पण तथा राजनैतिक शुचिता से ही ज्ञात होगा, फिलहाल आम लोगो ने प्रदेश के इतिहास में एक नया प्रयोग किया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On