January 16, 2025 1:09 AM

Menu

सोनभद्र : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Sonbhadra News/Report : Anil Kumar Agrahari 

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलाइबनवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन खरवार (पुत्र सुरेश खरवार) निवासी ग्राम कोटा के रूप में हुई है। 

सूत्रों के अनुसार, घटना तब सामने आई जब सुबह मृतक के पिता सुरेश खरवार घर के पीछे गए और उन्होंने अपने बेटे को पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देखा। यह मंजर देख परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। घटना की जानकारी तुरंत आस-पास के लोगों और पुलिस को दी गई। 

सूचना पाकर चोपन थाने के उपनिरीक्षक मेराज खान और उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस कर रही है जांच
प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है। परिवार और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On