सिंगरौली/ सोन प्रभात/ सुरेश गुप्त ग्वालियरी
- सामाजिक संस्था “स्पंदन”की अगुवाई में निकली विशाल आक्रोश रैली।
वैढन (सिंगरौली) पश्चिम बंगाल के आर जे हॉस्पिटल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ के हुए दुष्कर्म व जघन्य हत्या के विरोध में आज सामाजिक संस्था स्पंदन के आह्वान पर समूचा नगर सड़क पर उतर पड़ा, बच्चे,बूढ़े, महिला, युवा ही नहीं मुस्लिम महिलाओं ने भी भारी संख्या में इस आक्रोश रैली में भाग लेकर इस घटना के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की!! सायंकाल तीन बजे सामाजिक संस्था स्पंदन की अध्यक्ष श्री मती अनामिका सिंह की अगुवाई में अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब आंबेडकर के मूर्ति पर संस्था के सदस्यों ने माल्यार्पण किया, हत्यारों को फांसी दो।
नारी तुम दुर्गा बनो, दरिंदों पर प्रहार करो!!.न्याय की गुहार है, हर नारी की ललकार है!! बेटी हूं खिलौना नहीं,रेप की सजा फांसी हो , के नारों से से शहर वासियों ने अपनी आवाज बुलंद की!! अपने हाथों में पोस्टर ,बैनर, तख्ती लेकर हजारों नौजवान और महिलाये पंक्ति बद्ध होकर अम्बेडकर चौराहे से तुलसी मार्ग होते हुए मुख्य सड़क से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, यहां वक्ताओं ने इस जघन्य हत्या और क्रूरता के लिए हत्यारे के लिए फांसी की मांग की!! इस विशाल रैली की अगुवाई कर रही “स्पंदन” संस्था की अध्यक्षा श्री मती अनामिका सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा यह केवल बंगाल की बात नहीं है, हर राज्य में आज आए दिन बेटियों के साथ अमानवीय कृत्य हो रहे है, इन भेड़ियों का अंत होना जरूरी है!! हमे राजनीति से ऊपर उठकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
पूर्व महापौर रेणु शाह ने इस जघन्य हत्या व कुकृत्य की आलोचना करते हुए इस तरह के केस में त्वरित कार्यवाही हेतु फास्ट ट्रैक बनाकर फांसी की सजा की मांग की, मनोरमा शाह ने डॉक्टर बेटी के साथ हुए इस क्रूरता एवं जघन्य हत्या को एक पाशुविकता कृत्य बताते हुए ऐसे लोगों को समाज में जिंदा रहने का कोई हक नहीं,,!! इस विशाल रैली में स्पंदन फाउंडेशन की अध्यक्षा अनामिका ज्ञानेंद्र सिंह,पूर्व महापौर रेणु शाह, मदरसा अल खदीजा की संचालिका रेहाना सिद्दीकी, शशि प्रभा सिंह, सीए मनोरमा शाहवाल, पुष्पा सिंह, संगीता गोंड,अर्चना पांडेय, गीता मिश्रा, विनीता गौतम, के डी सिंह, दिग्विजय सिंह ( अध्यक्ष करनी सेना) ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान बाबलू सिंह, सूर्या द्विवेदी ( अध्यक्ष युवा कांग्रेस) राघवेंद्र श्रीवास्तव, आन्नी सिंह, अमर सिंह चौहान, सौरभ सिंह ( सरपंच) राम सनेही नामदेव ( पूर्व सरपंच) राजेश पांडेय, राम अवतार साहू, संतोष सिंह, संतोष सोनी, सतीश सिंह,अमित गुप्ता,सीताशरण साकेत, छतकराम, लखन लाल शाह( जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ) राम सागर शाह ( पूर्व पार्षद) रामबली शाह, सुरेश गूजर, ब्रजमोहन पांडेय, अशोक मिश्रा , अशोक सिंह, अलूल खान, विजय वैश्य सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ( प्रदेश महासचिव प्रांतीय कांग्रेस समिति) ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने इस आक्रोश रैली को सफल बनाने में ट्रैफिक पुलिस तथा पुलिस विभाग का आभार प्रगट किया!!
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.