May 24, 2025 4:54 AM

Menu

सिंगरौली जिले में हो सकता है टिड्डी दल का हमला, प्रशासन पहले से ही सतर्क।

सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’-सोनप्रभात

-विन्ध्यनगर- सिंगरौली

एक अंजान दुश्मन से युद्ध लड़ा ही जा रहा था कि आज एक और दुश्मन के द्वारा जनपद सिंगरौली में आक्रमण करने की संभावना है। यह दुश्मन हवाई मार्ग से चलकर सुबह के समय 2 किमी चौड़ा और डेढ़ किमी घेरा बनाते हुए 100 किमी की यात्रा के बाद करीब दो करोड़ की संख्या में आज आक्रमण कर सकते हैं। बताया जाता है , ग्राम सोनबर्षा से होते हुए सजवानी गांव के पास यह दल रात्रि विश्राम उपरांत सुबह हवा के रुख को देखते हुए मार्ग सुनिश्चित करेगा कि हनुमना क्षेत्र में प्रवेश करना है या चितरंगी के बगदरा होते हुए जिले के अन्य हिस्सों में पहुचेगा।


जी हां ये दुश्मन है तो स्वदेशी पर बहुत ही खतरनाक टिड्डी दल। खेतों मे लहलहाती हरी भरी सब्जियों के दुश्मन व हमारे फसलों के दुश्मन मगर कृषि विभाग भी मुस्तैद हो गया है,तेज आवाज के साथ ढोल मजारे,खाली डिब्बे,थाली,शंख द्वारा एवम् फायर ब्रिग्रेड तथा माउंटेड स्प्रेयर व हाथ से स्प्रे करने वाली मशीन से इन्हें नेस्ताबूद करने के लिए प्रशासन ने कमर कश ली है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है तथा दुश्मन दल के लोकेशन को मोंनीटिरिंग किया जा रहा है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On