March 15, 2025 7:42 PM

Menu

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।

डाला / सोनभद्र – अनिल कुमार अग्रहरि/ सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर में स्थित शहीद स्मारक पर उत्तम मिश्रा श्रमिक संघ यूनियन के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से अतंराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।


अतंराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ इंटक के पदाधिकारियों ने शिकागो के शहीद व डाला के शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन अध्यक्ष राजेश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी रहें।


मजदूर एकता जिंदाबाद, मजदूर दिवस अमर रहे डाला के वीर शहीद अमर रहे नारे के साथ कर्मचारियों ने राहगीरों को कड़कती धूप में शरबत पिलाया गया।


इस दौरान दिलीप सिंह अविनाश पति अतीश पाठक राजेश कुमार विनय सिंह बृजेश मिश्रा ऋषि राज पाठक विजय पासी राजकुमार सिंह मानेद्र सिंह अवध राय व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन शिव प्रकाश शुक्ला उर्फ धारे शुक्ला संतोष मिश्रा सजावट पाठक युवा समाजसेवी अंशु पटेल के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर सामिल रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On