July 1, 2025 4:54 PM

Menu

अखंड भारत की अवधारणा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए मौन जुलूस निकाला।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचीन शिवाजी तालाब से मौन जुलूस तिरंगा पदयात्रा निकाला, तिरंगा पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचकर भारत माता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अखंड भारत के स्मृतियों को ताजा किया।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए थे, तिरंगा मौन जुलूस पदयात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू, डीसीएस चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि,जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सोनी, मंडल महामंत्री मनीष कुमार जयसवाल, प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह, संजीव कुमार तिवारी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सह संयोजक शिव शंकर गुप्ता,आलोक कुमार जयसवाल, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार, सूरज देव सेठ, पंकज अग्रहरि, धनंजय रावत, गोरख अग्रहरि,अनुराग त्रिपाठी, दीपक कुमार साह, नीरज अग्रहरि, नित्यानंद मिश्रा,आईटी सेल कौशलेंद्र प्रताप सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए मौजूद रहे l साथ में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह, क्राइम स्पेक्टर शेषनाथ पाल, उप निरीक्षक संजय सिंह, दिग्विजय सिंह, आदि पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On