June 23, 2025 7:17 PM

Menu

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

  • प्रतियोगिता की प्रथम विजेता अंजली यादव को मिला साईकिल।

डाला- सोनभद्र 

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि- सोनप्रभात

 

डाला । डाला चढ़ाई स्थित स्वामी विवेकानंद कांन्वेंट स्कूल में गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उर्त्तीण रहे प्रथम विजेता छात्रा अंजली यादव को साइकिल , दुसरे स्थान पर रहे जतिन पटेल को मिल्टन , तीसरे स्थान पर रहे अजय कुमार को इमरजेंसी लाइट व टाप टेन में प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को सील्ड देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज व कार्यकर्ताओं के द्वारा करवाया गया। यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 7 सितम्बर को भारतीय विद्या मंदिर में व दुसरा चरण 9 सितम्बर 2020 को ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ था।  दोनों चरणों में 125 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगी परीक्षा में कुल 13 छात्र उर्त्तीण हुए।

जिसमें प्रथम स्थान अंजली यादव ने, दुसरा स्थान जतिन पटेल ,तीसरा स्थान अजय कुमार और टाप टेन में स्थान प्राप्त संदीप ,हिमांशु,अमन वर्मा,प्रियांशु प्रथम, अभिषेक, ओमप्रकाश, शुभम ,उत्कर्ष कुमारी श्रेया ने किया।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज व नगर मंत्री आशीष कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय सुधीर पाठक प्रांत सह मंत्री एवं विशिष्ठ अतिथि बिपुल शुुक्ला जिला संयोजक सोनभद्र एवं देवानंद मिश्रा उपस्थित रहे।  मंच का संचालन विवेक सिन्हा के द्वारा किया गया है, जिसमे सभी नगर इकाई के कार्यकर्ता कुश देव ,लव देव पांडेय,पंकज गुप्ता , आकाश, सौर्य सोनी ,अमन प्रजापति, अजय जायसवाल, सत्यम मोदनवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On