अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी सोनभद्र तहसील क्षेत्र के बभनी थाना अंतर्गत कोंगा गांव में रविवार शाम बाइक के खाई में गिरने से चाचा हरिशंकर (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा संजय (13) गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच में बैठा एक अन्य किशोर बाल-बाल बच गया।

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे कोंगा गांव के खुदा महुआ टोला के पास की बताई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ग्रामीण एक ही बाइक पर सवार होकर गांव में ही घूमने निकले थे। अचानक चालक हरिशंकर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में हरिशंकर को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि संजय पुत्र अशरफी लाल निवासी कोंगा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। बाइक के बीच में बैठे एक अन्य किशोर सुरक्षित बताया गया जिसे मामूली चोटे आई। उसने ही परिजनों को हादसे की सूचना दी।

परिजनों ने घायलों को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने हरिशंकर को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया,जबकि संजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चिकित्साधीक्षक ने बताया कि हरिशंकर को सीने और सिर में अंदरूनी गंभीर चोटे के कारण उनकी मृत्यु हुई है और संजय को सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए रेफर किया गया है ।उनकी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक हरिशंकर चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के और दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता शंकर ने बताया कि बेटा बाइक लेकर घूमने निकला था। घर से महज एक किमी दूर ही यह हादसा हो गया। कहीं जा रहे थे या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देकर हम लोग हालत गंभीर देख निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले आए ।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर आगे की प्रकिया में जुट गई है ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On