February 6, 2025 9:20 AM

Menu

अनियंत्रित होकर हाइवा घर में घुसी,छात्रा की मौत।

सोनभद्र- सोनप्रभात

चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे बुधवार की रात करीब 11:30 बजे एक ट्रेलर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पक्के मकान में घुस गया। इससे घर के आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसमे एक लड़की की मौत हो गई, घटना से आसपास हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव मे बुधवार की देर रात लगभग 11:30 बजे अनियंत्रित होकर एक हाइवा ट्रक सड़क के किनारे बने बनारसी सोनार के घर में घुस गई। जिसमें घर के कई लोग घायल हुए। तथा एक लड़की की मौत हो गई।संजना सोनी पुत्री मोहन सोनी निवासी अगोरी जो कक्षा 12 की छात्रा थी। जो अपने बुआ के यहां पटवध में रहकर पढ़ाई करती थी। रात में बरामदे में सोई हुई थी कि हाईवा की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे घायल स्थिति में जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में चोपन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे में एक और बालिका के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमे रुक्मिणी सोनी (13) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी का मकान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के ठीक किनारे है। रात करीब 11:30 बजे चोपन की ओर से गिट्टी लादकर एक ट्रेलर वाराणसी क ओर जा रहा था।अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On