अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड, एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के चोपन पलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 को रोकने का प्रयास किया गया किन्त चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किल्लो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आंकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:बंशीधर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)

पुछताछ का संक्षिप्त विवरण-अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए।

 बरामदगी का विवरण-4 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो केलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख). टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 80 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख),1 अदद मोबाइल, नगद धनराशि

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।,. उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र,नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन

4. हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वरिन्द्र कुमार सरोज, का० सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन

5. हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On