April 20, 2025 4:43 PM

Menu

अपडेट : पुलिस को बंधक बनाए जाने मे तीन नामजद अन्य परिजन अज्ञात की तलाश तेज।

वीवीएस मौर्य- सोनप्रभात
खलियारी- सोनभद्र

पन्नूगंज पुलिस को रामगढ़ बाजार में बंधक बनाए जाने के सम्बंध में तीन नामजद व अन्य परिजन अज्ञात के उपर पन्नूगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बतादें कि सोमवार की सुबह इंस्पेक्टर पन्नूगंज महेन्द्र कुमार पांडेय अपने हमराहीयों के साथ लाकडाउन का पालन कराने रामगढ़ बाजार में सुबह 7 बजे पहुंचे।उन्होंने देखा कि एक दुकान समय से पहले खुली हुई है तथा भीड़भाड़ के साथ लाकडाउन का पालन भी नहीं हो रहा है।जब दुकान खोलने का परमीशन कागज मांगा गया तो दुकानदार बदसलूकी पर उतारू होकर दुकान का सटर गिरा कर इंस्पेक्टर,एक उपनिरीक्षक, एक कास्टेबल को बंधक बना लिया था।

उक्त मामले में उमेश उर्फ मक्खन पुत्र अज्ञात ,राजेश पुत्र मंगरू,रोहित पुत्र अज्ञात व अन्य परिजन अज्ञात के खिलाफ धारा188.269.270.342.504.506.353i .7क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित दो टीमें गिरफ्तारी के लिए सम्भावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On