June 23, 2025 7:17 PM

Menu

अभाविप द्वारा छात्राओं की देश में भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बभनी – सोनभद्र 

उमेश कुमार – सोनप्रभात

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बभनी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी में वर्तमान परिदृश्य में छात्राओं की देश में भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत संयोजक नीरज अग्रहरी ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है , छात्राओं के लिए हमेशा सदैव तत्पर रहती है अभी वर्तमान में निकिता जैसे लव जिहाद घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में नगर से लेकर जिले प्रांत में प्रदर्शन किए।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्रा ने छात्राओं को बताया कि आप अपने आप को आत्मनिर्भर बनिए आप अपने आप को सशक्त बनाइए आप जरूरत पड़ने पर दुर्गा माता का भी रुप धारण कर लीजिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आप लोग के सेवा में तत्पर रहेगी आप कभी भी किसी प्रकार की कोई आपसे गलत रास्ते में या विद्यालय में कर रहा है, तो तुरंत संगठन को सूचित कीजिए व विद्यालय के प्रशासन को भी बताइए।

ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक जवाहर नाथ पांडेय ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यालय में छात्राओं की बात करती है, स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने वाली संगठन है।  कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के पूर्व जिला संयोजक विनीत कुमार ने किया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रधानाचर्य श्याम किशोर पांडेय ने किया। इस मौके पर सूर्यकांत ,निर्भय पांडेय, नीरज गुप्ता ,नगर अध्यक्ष उत्तम गुप्ता आदि कार्यकर्ता और छात्रा मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On