June 25, 2025 2:45 AM

Menu

अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम के तहत तिरंगा लेकर किया भ्रमण।

डाला – सोनभद्र / अनिल अग्रहरी – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र अमृत महोत्सव समापन कार्यक्रम ओबरा में सम्मिलित होने डाला नगर से नगर वासियों की एक टोली भारत माता की जय के नारों के साथ और तिरंगा लेकर हाथ में उत्साह के साथ नगर भ्रमण करते हुए ओबरा गांधी मैदान पहुंची, बताते चलें कि देशभर में अमृत महोत्सव देश के 75 वे आजादी के रूप में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज ओबरा गांधी मैदान में अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिस को भव्य रुप प्रदान करने के लिए डाला नगर से युवाओं की एक टोली स्थानीय रामलीला मैदान से नगर भ्रमण करते हुए ओबरा पहुंची, कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कुमार बबलू पूर्व मंडल अध्यक्ष डाला भाजपा, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू भाजयुमो, नीरज दुबे अध्यक्ष डाला विश्व हिंदू परिषद, सोनू तिवारी, डाला नवनिर्माण सेना अध्यक्ष अंशु पटेल, भाजपा मंडल डाला महामंत्री संदीप सिंह, अनिकेत श्रीवास्तव, अवनीश पांडे, अविनाश रजत खरवार, सुनील राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा डाला महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा डाला रमाशंकर पासवान, शिव सागर चौधरी, अजय अग्रहरि सदन साहू, राकेश शर्मा, रमेश जैन, वी के शुक्ला, विशाल गुप्ता, मुन्ना भारती, इत्यादि लोग शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On