June 24, 2025 5:46 PM

Menu

अरविंद सिंह चंदेल बने सिंगरौली नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी।

  • छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे है चंदेल।
  • जमीन से जुड़े नेता रहे है अरविंद सिंह चंदेल

विंध्यनगर – सिंगरौली / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

मध्य प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा नाम घोषित होने के बाद सभी विवादों पर विराम लग गया है, अनेक दावेदारों ने नगर में पहुंचे पर्यवेक्षक दल के आगे अपना शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी।

फाइल फोटो

इस बाबत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा महा पौर पद के दावेदारी प्रस्तुत करने वाले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से कांग्रेस नेतृत्व द्वारा घोषित प्रत्याशी एवम शहर अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह चंदेल के नाम की घोषणा के बाद अब आप की क्या प्रतिक्रिया है?? जवाब मिला.. कांग्रेस नेतृत्व आदेश सिर माथे पर। हम सभी एक ऐसे राष्ट्रीय दल के सिपाही है जो जो अपने नेता तथा नेतृत्व के आदेश का पालन ही नही करते बल्कि एकजुटता के साथ अपना चुनाव लड़ते है। श्री चंदेल जी के चुनाव मैदान में उतरने से इस नगर के प्रथम व्यक्ति के रूप में हमारी जीत सुनिश्चित हो गई है, आप जमीन से जुड़े नेता तो है ही ,यहां होने वाले हर आंदोलन के अगुआ रहे है। आप के प्रत्याशी पद के घोषणा पर जनपद के सभी कांग्रेस जनों में हर्ष है । बताते चले अरविंद सिंह चंदेल के मैदान में आ जाने से यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On