June 25, 2025 9:16 AM

Menu

अवैध बालू उत्खनन की तो खैर नही।

डाला- सोनभद्र

अनिल अग्रहरि- सोनप्रभात

डाला ।परासपानी बीट के वसुधा एक में शुक्रवार को सुरक्षित वन भूमि पर जोतकोड़ कब्जा करने के मामले में वन विभाग ने चार नामजद व छ: अन्य लोगो पर वन विभाग ने केस काट दिया है।

 

जिसकी जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा प्रखर मिश्रा ने बताया कि डाला वन रेंज के परासपानी बीट के वसुधा एक में 10 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग ने पौध रोपित किया था।जिसके लगभग एक बिग्हा वन भूमि पर कुछ महिला-पुरूषो द्धारा रात्रि में जोतकोड़ उक्त भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने का प्रयास किया गया जो गैर कानूनी है।इस मामले में चार नामजद व छ: अन्य महिला -पुरूष के विरूद्ध केस काटा गया है।नामजद लोगो में सुगवंती, राम कुमार उर्फ बबलू, परमू राम व सोनू समेत छ: अन्य महिला-पुरूष सामिल है।उन्होने बताया कि उक्त भूमि पर जंगल सफाई के दौरान किये गये अन्य अवैध गतिविधियो की भी जांच की जा रही है।जिसमें संलिप्तता पाये जाने पर और भी कार्यवाही अमल में लाया जायेगा।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On