June 23, 2025 10:37 PM

Menu

अवैध बालू लोड ट्रैक्टरो का स्पीड दे रहा बड़ी दुर्घटना की दावत।

  • विंढमगंज रेंज में 2 बजे भोर से सुबह 7 बजे तक हो रहा बालू का अवैध ढुलान।
  • विंढमगंज के अगल बगल गांव सहित छुपे चोरी रास्ते झारखंड में हो रहा सफ्लाई।
  • बड़ा प्रश्न–  आखिर किसके संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा है बालू का अवैध खनन?
  • कनहर के कोरगी व रजथन व मलिया से अवैध खनन धड़ल्ले से पूरी रात से अभी तक ढ़ो रहे चोरी का बालू।

विंढमगंज– सोनभद्र
पप्पू यादव⁄जितेन्द्र चन्द्रवंशी– सोनप्रभात 

विंढमगंज| विभागीय मिलीभगत से विंढमगंज रेंज के कनहर नदी के कोरगी , रजथन घाट व मलिया नदी से खननकर्ताओं ने पूरी रात बालू का खनन किया और बेखौफ अभी तक एनएच रांची रीवा मार्ग पर फर्राटे भर रहे है।वहीं जिम्मेदार चद्दर तान के सोये हुए है, सड़क पर बेखौफ फर्राटे भर रहे ट्रैक्टरों की आवाज से जहां ग्रामीण सो नहीं पा रहे वहां दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई हैै।

ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगो को खनन माफियाओं द्वारा बार बार धमकी दिया जा रहा हैं, क्योंकि हम लोगो के खेत के बगल से बालू निकालते हैं। जिससे हम लोगो का सिंचित भूमि धीरे धीरे नदी में विलय होते चला जा रहा हैं और मना करने पर धमकी मिल रहा है।जिससे हम लोगो का जान माल का खतरा बना हुआ है।

  • आखिर कब लेगी सुध, प्रशासन ?

 

बताते चले कि उक्त क्षेत्रों से अवैध बालू खनन व परिवहन की खबरें आम हो गई है, जबकि कई बार कार्यवाही भी की गई, कई वाहन सीज तक हुए परन्तु ज्यादा दिन तक असर खनन मफियाओं पर नही रह पाता और पुनः अवैध खनन युद्ध स्तर पर हो जाता है। यह समस्या आमजनमानस के साथ–साथ अब अधिकारियों की भी हो गई है। उक्त समस्या से निजात हेतु आमजनमानस आला अधिकारियों के कार्यवाही का इन्तजार कर रहे हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On