संकलन – एस०के०गुप्त “प्रखर” – सोनप्रभात
24 सितम्बर को जन्म हुए लोग इतिहास के पन्नो से :-
- 1856 – प्रताप नारायण मिश्र हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
- 1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ था।
- 1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के प्रमुख वैज्ञानिक ।
- 1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक ।
- 1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
- 1963 – पंकज पचौरी वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार।
- 1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता के झंडे फ़हराया ।

24 सितम्बर को दुनिया से अलविदा किये लोग :-
- 1859 – नाना साहब सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब में निधन हुआ था।
- 2006 – पद्मिनी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। महान रोशनी के नाम से मशहूर थी।
विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं :-
- 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया था।
- 1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को मद्रास, बम्बई औऱ कलकत्ता
में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया। - 1742 – बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
- 1788 – ‘थियेटर वार’ तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
- 1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया था।
- 1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
- 1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई थी।
- 1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी थी।
- 1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र ‘नार्दर्न डेली टाइम्स’ का प्रकाशन हुआ था।
- 1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं थी।
- 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए थे।
- 1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी थी।
- 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी।
- 1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया गया था।
- 1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच हुआ समझौता था।
- 1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा था।
- 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था।
- 1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की थी।
- 1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1979 – घाना ने संविधान अपनाया था।
- 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया था।
- 1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
- 2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
- 2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया था।
- 2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे।
- 2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया था।
- 2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की थी।
- 2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की थी।
- 2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला था।
- 2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी थी।
- 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत हुए।
- 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।
- 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
- 2019 – नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ हुआ ।
- 2019 – भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

