June 25, 2025 11:56 AM

Menu

आज तक न्यूज चैनल के मशहूर एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे , कोरोना संक्रमित थे दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।

सोनभद्र -सोनप्रभात / जितेन्द्र चन्द्रवंशी-वेदव्यास सिंह मौर्य

जनपद सोनभद्र ज़ी न्यूज़ से आज तक का शानदार सफर तय करने वाले रोहित सरदाना का दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन हो गया, हार्ट संबंधी परेशानी आज होने पर उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक के लाख कोशिश के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका, दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने की पुष्टि चिकित्सक द्वारा की गई।

बेबाक एंकर का अल्पआयु में निधन की खबर मिलते ही स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी सोनभद्र ने रोहित सरदाना के मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया है, इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी संरक्षक उपेंद्र तिवारी, अमरनाथ प्रसाद,सेराज खान, जगत नारायण विश्वकर्मा,देवी शक्ति, चंदन चौधरी, रवि सिंह, श्याम अग्रहरी, अजय गुप्ता, आनंद चौबे, शकीर अहमद,सेराजुल हुदा दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव सहित मेजर ध्यानचंद एकेडमी के सचिव शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, रामपाल जौहरी, बिपिन बिहारी सहित सोनप्रभात न्यूज टीम(आशीष गुप्ता, सुरेश गुप्त ग्वालियरी, वेदव्यास सिंह मौर्य, रविकान्त गुप्ता, अनिल अग्रहरि, उमेश कुमार, दिनेश चौधरी, पप्पू यादव आदि) ने असमय पत्रकार के मृत्यु पर शोक संवेदना प्रगट कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On