February 1, 2025 8:29 AM

Menu

आठ सौ पच्चास ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार.

सोनभद्र, सोनप्रभात (वेदव्यास सिंह मौर्य)

सोनभद्र जिले की रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 850 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी नकटुआ बंधी तिराहे के पास मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान रामलक्षन यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी सर ईगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा लेकर आ रहा था और इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी में था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक झोले में गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन 850 ग्राम निकला।

आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा संख्या 14/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का बयान:
रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता का सहयोग आवश्यक
पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि इसे जड़ से समाप्त किया जा सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On