June 24, 2025 12:44 PM

Menu

आत्महत्या:- युवक ने खाया जहर उपचार के दौरान गई जान।

सोनभद्र / बभनी – सोनप्रभात
उमेश कुमार –

  • मामला बभनी थानांतर्गत चपकी ग्राम सभा का।

बभनी। थाना अंतर्गत ग्रामसभा चपकी में एक युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अजय कुमार पुत्र गुड्डू उम्र 21 वर्ष बृहस्पतिवार को रात 1:30 बजे अपने घर पर सोया था।  तभी घर वालो को  पता चला कि कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर :

जिसकी जानकारी का पता चलते ही परिजनों ने आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहाँ उपचार के दौरान मृतक ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी 2019 में मध्य प्रदेश के बैढ़न के नौगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी पत्नी होली पर अपने मायके गई थी। जो लाकडॉउन होने के कारण घर नही आ सकी थी। पति की मौत की सूचना पाते ही ससुराल वालों में अफरातफरी मच गई और मृतक की पत्नी को मौके पर घर लाया गया।
खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नही दी गई थी।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On