February 6, 2025 8:21 PM

Menu

इंदिरा गांधी की जयंती आज,कांग्रेस जनों ने लौह महिला को दी श्रद्धांजलि।

सिंगरौली – सोन प्रभात / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”

आजाद भारत की सबसे सशक्त महिला प्रधान मंत्री थी इंदिरा गांधी ..राम शिरोमणि शहवाल

बांग्ला देश का निर्माण कर बनाया विश्व में दबदबा..अमित दुबे

आयरन लेडी और दुर्गा के नाम से विख्यात साहस की प्रतीक थी इंदिरा गांधी.. कृष्णा सिंह परिहार

वानर सेना का निर्माण कर की आजादी की अगुआई..प्रवीन चौहान

19 नवंबर 1919 को इलाहाबाद में जन्मी देश की प्रथम सशक्त महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने लेडी आयरन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,अनेक महत्व पूर्ण निर्णय लेकर देश को नई दशा व दिशा देने वाली लौह महिला को समूचे देश ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है!! इसी क्रम में आज इंद्रा चौक नव जीवन विहार विंध्य नगर में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण हुआ!!


इस मौके पर अमित दुबे (प्रदेश सचिव कांग्रेस) राम शिरोमणि शहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,)प्रवीन चौहान ( पूर्व जिला अध्यक्ष) मु जुल्फी कार अली(जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक) कृष्णा सिंह परिहार ( महिला जिला अध्यक्ष सिंगरौली) राजू शाह ( मंडल अध्यक्ष) विकास कुमार,रोहित कुशवाहा,शशि सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On