संकलन- एस0के0गुप्त”प्रखर”- सोनप्रभात
आजाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहर लाल नेहरू ने 3 नवंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। पेरिस में तीसरे UNGA में कई विषयों पर बोलते हुए जवाहर लाल नेहरू ने इस अंतरराष्ट्रीय संगठन को भविष्य की राह दिखाई थी। नेहरू जी ने कहा था कि “नफरत और हिंसा से दुनिया की समस्या का समाधान नहीं निकलने वाला। इसके लिए आर्थिक समस्याओं को दूर करना होगा।”
आज अक्सर यूनाइटेड नेशंस के प्रभाव और प्रासंगिकता पर सवाल उठते हैं, लेकिन नेहरू का भाषण ध्यान में रखने की आवश्यकता है। नेहरू ने UN में अपने पहले भाषण में कहा था कि मैं ऐसे देश से आया हूं, जिसने लंबे, शांतिपूर्ण संघर्ष के बाद आजादी पाई है। हमारे महान नेता महात्मा गांधी ने संघर्ष के दिनों में हमें सिखाया कि अच्छे उद्देश्य को हासिल करना है, तो रास्ते भी अच्छे होने चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध का डर क्यों होना चाहिए? आइए, हम अपने आपको हर तरह की आक्रामकता के खिलाफ तैयार करें। यूनाइटेड नेशंस यहां किसी भी डर और चोट से बचाने के लिए है, लेकिन हम सभी को आक्रामकता के विचार को त्यागना होगा, फिर चाहे वह शब्द से हो या काम से।

1957 में 3 नवंबर को ही सोवियत संघ ने स्पूतनिक 2 लॉन्च किया, जिसमें लाईका नाम के एक कुत्ते को भी अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में भेजा गया था। इस तरह लाईका ने इतिहास रच दिया।
न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 को आतंकी हमला किया गया था। बाद में अमेरिका ने आतंकवाद को जवाब देते हुए इसी जगह पर वन वर्ल्ड सेंटर की इमारत खड़ी कर दी। इसका इनॉगरेशन छह साल पहले 3 नवंबर 2014 को किया गया था।
भारत और विश्व इतिहास में 3 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
- 1493ः क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
- 1762ः ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
- 1903ः पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
- 1962ः चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गई।
- 1984ः भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
- 1988ः वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
- 2000ः भारत सरकार ने डायरेक्ट-टू-होम (D2H) प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की।
- 2001ः अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

