February 23, 2025 2:14 AM

Menu

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज में शिक्षक संघ कार्यकारणी का किया गठन।

एस0के0गुप्त ‘प्रखर’- सोनप्रभात- सोनभद्र 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सोनभद्र जिला कार्यकारणी द्वारा शिक्षक संघ कार्यालय में सदर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में शिक्षक कार्यकारणी का गठन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा रॉबर्ट्सगंज (सदर) हेतु निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया–
1:- ब्लाक अध्यक्ष -श्री मनीष शर्मा
२:- वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्री गोविंद मिश्र
3:- उपाध्यक्ष – श्री विनोद देव पांडेय
4:- संयुक्त मंत्री- श्री दिलीप सिंह
5:- संगठन मंत्री -अनिल कुमार शर्मा

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि “संगठन की शक्ति में एकता का दुर्ग इतना सुरक्षित होता है, कि इसके भीतर रहने वाले कभी भी दुःखी नहीं होते है ।आप ने कभी अंगीठी में जलते हुए कोयले को देखा है ? सभी कोयले एक साथ मिलकर कितने तेजस्वी हो जाते है। … संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है । “ संगठन की शक्ति से ही देश का विकास होता है ।”

जिला महामंत्री रविन्द्र नाथ चौधरी जी कहा कि “संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठित परिवार, समाज और संस्था कभी असफल नहीं होते हैं। आपसी आत्मीयता, प्रेम, स्नेह, वात्सल्य और एक-दूसरे को सहयोग की भावना से समाज उन्नति कर सकता है।”

जिला संरक्षक जय प्रकाश राय  कहा कि “संगठन एक ऐसी शक्ति है जिसके जरिए कोई भी संगठन हमेशा आगे बढ़ सकता है।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणेश पांडेय , अमित चौबे, राजेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अंकित शुक्ल, गुप्ता जी,जिला मीडिया प्रभारी राजेश द्विवेदी,जिला प्रचार मंत्री मोहित लाम्बा, जिला संयुक्त मंत्री कमलेश यादव जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण और ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On