February 23, 2025 2:18 AM

Menu

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, दिये गए सभी ब्लॉक कार्यकारणी को आवश्यक दिशा निर्देश।

सोनभद्र – सोनप्रभात

लेख – एस0के0गुप्त ‘प्रखर’

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सोनभद्र के जनपद कार्यालय राबर्ट्सगंज में जनपद के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष की सामूहिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष माननीय योगेश कुमार पांडेय संचालन जिला महामंत्री रवींद्रनाथ चौधरी द्वारा किया गया।

बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय जी ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष ससमय ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का कार्यकारिणी विस्तार करते हुए जनपद में शिक्षकों का सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाने का काम करें,  जिससे संगठन को और मजबूत एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

जिला संरक्षक श्री जय प्रकाश राय ने कहा कि प्रायः शिक्षकों का कुछ अधिकारियों द्वारा मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है , इसे रोकने के लिए संगठन को हर स्तर से मजबूत करना अनिवार्य है।जिला महामंत्री श्री रविंद्र नाथ चौधरी ने उपस्थित ब्लाक कार्यकारिणी से अपील किया कि आज की बैठक में दिए गए निर्देशों का सभी पदाधिकारी अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों का पूर्णतया निर्वहन करें और संगठन को मजबूत बनाएं जिससे संघ शिक्षकों के प्रति उत्पन्न समस्याओं का निदान कर सके।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष दुद्धी श्री जितेंद्र कुमार चौबे, महामंत्री भोलानाथ अग्रहरी, ब्लॉक अध्यक्ष रोबर्टसगंज मनीष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन श्री अमित कुमार सेठ, महामंत्री पवन सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष म्योरपुर श्री विनोद कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नगवां आनंद त्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादें को,
    उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने, कभी कोरे नही होते…।
    (सर्वेश कुमार गुप्त)
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On