February 5, 2025 10:11 AM

Menu

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दुद्धी आगमन



सोनभद्र/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनप्रभात

दुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य का आगमन गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे 3 घंटे विलंब से हुआ। हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरने के उपरांत सोनभद्र जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बुके देकर स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री का दुद्धी में स्वागत

ततपश्चात गार्द जनरल सैल्यूट से अभिवादन उपरान्त अपने चहेते उपमुख्यमंत्री के अभिवादन के लिए पंक्तिबद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के साथ सोनभद्र प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजातिआयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,जिला प्रभारी अनिल सिंह , पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिला सहकारिता सोनभद्र प्रमुख रामेश्वर राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, संजू कुमार तिवारी मंडल महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल,प्रेम नारायण सिंह,भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चन्द्रवंशी के अलावा कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण भेट कर स्वागत किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला  ऑन रोड़ झारखंड के लिए रवाना हुए जहां वे भवनाथपुर के भाजपा विधायक प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On