June 28, 2025 8:22 AM

Menu

उत्तर प्रदेश मे अब सोमवार 10 मई तक लगा दिया गया कर्फ़्यू।

सोनभद्र – सोनप्रभात-:वेदव्यास सिंह मौर्य- 

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। अब 10 मई सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। पहले गुरुवार 6 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब सोमवार सुबह तक लागू करने का फैसला लिया गया है।
यू .पी. में कोरोना का आतंक लगातार बढ़ रहा है पंचायत चुनाव के बाद यूपी के अब हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

इसके चलते सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है।
पहले आदेश आया था, कि गुरुवार सुबह 7 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक बाजार को खोला जाना था।
लेकिन अब सरकार ने पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाइन लागू रहेगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On