July 23, 2025 1:43 AM

Menu

उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा जी ने बचायी गाय की जान।

सोनभद्र – सोन प्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत लोढ़ी स्थित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय के सामने आज दिनांक 08-08-2021 दिन रविवार को एक अज्ञात ट्रक ने सुबह 08:30 बजे गाय को टक्कर मार दिया।


गौरतलब है कि जब गाय को ट्रक ने टक्कर मारा उसके थोड़ी ही देर बाद उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्र गुजर रहे थे तभी उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक कर गाय के पास बोल्डर रख कर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ए0के0 श्रीवास्तव को फोन किये और पूरी घटना को बताए लेकिन उसके बाद भी घटनास्थल पर नही पहुँचे। इसके एक घण्टे बाद घटनास्थल पर पशु चिकित्सक डॉ0 योगेश कुशवाहा व उनके साथ पैरावेट रोशन पहुँचे और गाय का इलाज रोड पर ही करना शुरू कर दिए। उसके बाद उप जिलाधिकारी शैलेश मिश्र नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फोन कर सूचित किये फिर उसके बाद नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज की जे सी बी आई और गाय को रॉबर्ट्सगंज गोसाला में ले गयी। पशु चिकित्सक डॉ0 योगेश कुशवाहा का कहना था कि इस गाय के दोनों पैर फैक्चर हो गए है इसका प्लास्टर करना पड़ेगा जो घाव सुख जाने के बाद इसका प्लास्टर किया जाएगा।

एक तरफ योगी सरकार गायो के लिए अभियान चला रही है वही दूसरी तरफ उनके अभियान पर जनपद सोनभद्र के पशु चिकित्साधिकारी पलीता लगते दिख रहे है। इस घटनाक्रम को उप जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लिया है।इस कृत्य के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On