March 13, 2025 6:05 AM

Menu

एक अपील:~ कोरोना के खिलाफ- सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’

 

(कला एवं साहित्य)

  • सुरेश गुप्त
    विन्ध्यनगर,विंध्य नगर –बैढन
    (कवि व पत्रकार)

सुनो खबर अखबार की!!
लॉक डाउन अब शहर शहर है,
नगर गली अब कहर कहर है,
हो जाओ अब कैद घरों में,
सुबह शाम या दो पहर है!
रखो सफाई बरतो संयम,
बात सुनो सरकार की!!
सुनो खबर अखबार की!!

सतर्कता हर पल अपनाओ,
महा मारी को दूर भगाओ!
बाहर से आये जब कोई,
जांच कराओ फिर घर लाओ!
कोई भी हो सख्ती बरतो,
नहीं बात तकरार की!!
सुनो खबर अखबार की!!

पहनो मास्क औ हाथ सफाई,
सबसे अच्छी यही दवाई!
दूरी बनाकर रहो हर जगह,
करो नियम का पालन भाई!!
न हाथ मिलाओ ,करो नमस्ते ,
डालो आदत हर बार की!!
सुनो खबर अखबार की!!

बे फ़िकरी न करना भाई,
आगे लड़ना बहुत लड़ाई!
कोई आकर जहर बो गया,
हमको करना साफ सफाई!!
रहो एक जुट जीतेंगे हम,
मान रखो मनुहार की!!
सुनो खबर अखबार की!!

 

  • कोरोना को हराना है, शासनादेश का पालन करें। सोनप्रभात
Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On